मंगलवार, 15 मार्च 2011

बात

बात वो है जो होंटो पर हो , मन में ख्याल होता है 
जीत वो है जो हाथों में हो , हार पर सवाल होता है 
अपने हाथों को इस तरह फैला लो कि
सारा आकाश इनमें समा जाए 
कतरा कतरा जीना भी क्या जीना है 
क्यों जिंदगी में कड़वाहटों का ज़हर हो 
क्या जरूरी उस ज़हर को पीना है
अपने होते है वों सपने जिनमें जीने का एहसास होता है 
हकीक़त का अक्स क्या होता है 
खुशियों और गम का समा होता है

सोमवार, 14 मार्च 2011

जीवन की कहानी ....................

जीवन की किताब क्या लिखु..........
लिखने को कुछ है ही नही .........
फिर भी कुछ पन्नें भरने की सोची .............
जब जीवन के परदे खोले ..........
तो याद आयें कुछ ऐसे पल ......
जिनमें थी कुछ हसरतें ,कुछ उमंग.... 
जिनमें थी कुछ तरंग , थे कुछ साथी भूले से............................ 
पर जीवन की कथा बस ऐसे ही तो पूरी नही होती 
नही आता मजा जब तक कोई उसमे व्यथा नही होती ............
अब मैंने सोचा की जीवन की कथा को अमर किया जाए 
............
पर फिर वही किन्तु परन्तु कि बिना दुखांत के कथा अमर नही होती 
और विडंबना है कि मुझे दुखांत भाता नही ...............................
सो इससे सिद्ध होता है कि एक साधारण जात की साधारण मनुष्य ठहरी और ऐसे महानुभावों की 
जीवन कथा नही होती.........
होता है तो सिर्फ जीवन ............
इसलिए बन्धु बस जीना और केवल जीना है  कोई कथा नही बनानी
 कोई व्यथा नही सुनानी .....................
क्योंकि फिर वही कि 
अमर नही होती हम जैसों की कहानी ........................